चर्चा में रहे लोगों से बातचीत पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम

सुनैना ने कहा, "वह एक पत्रकार हैं और उनका नाम रुहैल अमीन है. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं लेकिन मैं ये चाहती हूं कि मेरा परिवार हमारे रिश्ते को स्वीकार करे. मैं इस वक़्त उनसे शादी करने के बारे में नहीं जानती लेकिन मैं उनके साथ रहना चाहती हूं. लेकिन वह उसे स्वीकार नहीं कर सकते क्योंकि वह एक मुस्लिम युवक हैं."
सुनैना ने इस इंटरव्यू में अपनी ज़िंदगी के हर उस पहलू को सामने रखा है जो आने वाले दिनों में विवाद का विषय बन सकता है. सुनैना ने अपने परिवार की ओर से परेशान किए जाने की बात कही है.
हालांकि, सुनैना ने अपने इंटरव्यू में रितिक रोशन के ख़िलाफ़ कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही है.
लेकिन उन्होंने ये ज़रूर कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में उनके छोटे भाई रितिक ने भी उनका साथ नहीं दिया और उन्हें दो पैसे के लिए मोहताज़ कर दिया.
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में वह बताती हैं, "रितिक ने मुझसे कहा था कि वह मुझे मुंबई में जहां मैं कहूंगी वहां एक घर लेकर देंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया."
"जब मैंने लोखंडवाला में एक फ़्लैट देखा तो रितिक ने कहा कि वह बहुत महंगा है. मैं पूछती हूं कि क्या 2.5 लाख रुपए किराया रितिक के लिए बहुत महंगा है. मुझे ऐसा नहीं लगता. वह अपने शब्दों पर कायम नहीं रहते हैं."
हालांकि, रितिक रोशन ने भी एक मुस्लिम महिला सुज़ैन ख़ान से शादी की थी जिनसे उन्होंने हाल ही में तलाक़ लिया है.
इसमें सुज़ैन कहती हैं, "मैं एक लंबे समय तक इस परिवार की सदस्य बने रहने के नाते कह सकती हूं कि मैं सुनैना को जानती हूं. वो एक बहुत ही केयर करने वाली महिला हैं जो कि एक दुर्भाग्यशाली स्थिति में हैं. सुनैना के पिता एक बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं. उनकी मां भी जोख़िम भरी स्थिति में हैं. कृपया परिवार के कठिन समय का सम्मान करें. हर परिवार ऐसे समय से गुज़रता है. मैं ये बात इस हैसियत से कह रही हूं क्योंकि मैं एक लंबे समय तक इस परिवार की सदस्य रह चुकी हूं.
सुनैना ने अपने इस इंटरव्यू में कंगना और रितिक के बीच लंबे समय तक चले विवाद में कंगना का समर्थन किया है.
वो कहती हैं, "मैंने हाल ही में कंगना से मदद मांगी थी क्योंकि वह महिला शक्ति की प्रतीक हैं. मुझे नहीं पता कि उनके और भाई के बीच क्या हुआ लेकिन ये सही है कि बिना आग के धुआं नहीं उठता. कंगना और मैं एक समय में अच्छे दोस्त हुआ करते थे. मैं कंगना को बहुत पसंद करती थी."
"दो साल पहले जब कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला तो मैंने उन्हें संदेश भेजा. लेकिन इसके बदले में कंगना ने मुझे संदेश भेजकर कहा कि मैं उनके साथ मेरे परिवार की वजह से दोस्ती न करूं और संपर्क भी न रखूं. तब तक मुझे पता नहीं था कि दोनों के बीच क्या चल रहा है."
रितिक के सामने ये विवाद उस समय आया है जब वह अपनी फ़िल्म सुपर-30 के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फ़िलहाल, रितिक और उनके परिवार की ओर से सुनैना के आरोपों की प्रतिक्रिया नहीं आई है.
आम तौर पर ये चलन देखने को मिलता है की साउथ की फिल्मों को हिंदी सिनेमा में रीमेक किया जाता है.
बॉलीवुड ने ऐसी कई फिल्में बनाई हैं पर इस बार किस्सा कुछ अलग है. बात हो रही है फ़िल्म 'गेम ओवर' की जिसके निर्देशक हैं 'अश्विन सरवनन' और तापसी पन्नू लीड रोल में नज़र आ रही हैं.
तापसी पन्नू का कहना हैं, "इस फ़िल्म को पहले तमिल और तेलुगु में ही बनाना था क्योंकि मैं हर साल एक साउथ फ़िल्म करती हूँ. तमिल और तेलुगु में बनाने के बाद इस फ़िल्म को जब सामने देखा तब एहसास हुआ कि ये ऐसा विषय है जो ना ही सिर्फ साउथ में बल्कि पूरी दुनिया में चलेगा. तब जाकर अनुराग कश्यप को ये फ़िल्म दिखाई और उन्होंने फ़िल्म देखते ही कहा- मैं इसे प्रेजेंट करना चाहता हूँ।''
गेम ओवर की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर सकती है, यह एक यंग लड़की की कहानी है.
वो अपने घर में अपनी हाउस मेड के साथ अकेली रहती है. वो एक मानसिक बीमारी से जूझ रही होती है. अतीत के हुए कुछ हादसे उन्हें याद आते रहते हैं जिसके बाद उन्हें जबरदस्त पैनिक अटैक होता है.
अब इस फ़िल्म तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप भले ही साथ रहे हों, लेकिन उनकी केमिस्ट्री भी अजीब रही है.
अनुराग कश्यप के काम को आम तौर पर लोग पसंद करते हैं लेकिन अनुराग कश्यप अपनी 'मनमर्ज़ियाँ' की हीरोइन तापसी से डरते हैं.
इसकी वजह बताती हुई तापसी कहती हैं, "मैं बहुत मुँहफट हूँ, नेगेटिव नहीं बल्कि अच्छे तरीक़े से, अगर कोई चीज़ नहीं पसंद तो मुँह पर कहूँगी, न उन्हें मेरी सारी फ़िल्में पसंद हैं न मुझे उनकी सारी फ़िल्में पसंद हैं. इस वजह से वो थोड़ा डरते हैं मुझसे.''

Comments

Popular posts from this blog

هارفي واينستاين "يتوصل" إلى تسوية مالية تتخطى 40 مليون دولار مع نساء اتهمنه بالتحرش الجنسي

وفاء ومها السبيعي في مقابلة في جورجيا