चर्चा में रहे लोगों से बातचीत पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम
सुनैना ने कहा, "वह एक पत्रकार हैं और उनका नाम रुहैल अमीन है. मैं इस बा रे में बात नहीं करना चाहती हूं लेकिन मैं ये चाहती हूं कि मेरा परिवार हमारे रिश्ते को स्वीकार करे. मैं इस वक़्त उनसे शादी करने के बारे में नहीं जानती लेकिन मैं उनके साथ रहना चाहती हूं. लेकिन वह उसे स्वीकार नहीं कर सकते क्योंकि वह एक मुस्लिम युवक हैं." सुनैना ने इस इंटरव्यू में अपनी ज़िंदगी के हर उस पहलू को सामने रखा है जो आने वाले दिनों में विवाद का विषय बन सकता है. सुनैना ने अपने परिवार की ओर से परेशान किए जाने की बात कही है. हालांकि, सुनैना ने अपने इंटरव्यू में रितिक रोशन के ख़िलाफ़ कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही है. लेकिन उन्होंने ये ज़रूर कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में उनके छोटे भाई रितिक ने भी उनका साथ नहीं दिया और उन्हें दो पैसे के लिए मोहताज़ कर दिया. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में वह बताती हैं, "रितिक ने मुझसे कहा था कि वह मुझे मुंबई में जहां मैं कहूंगी वहां एक घर लेकर देंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया." "जब मैंने लोखंडवाला में एक फ़्लैट देखा तो रितिक ने कहा कि वह बहुत महंगा है...